फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shooting is an act of self-cultivation: Narayan Singh

स्वयं को साधने की क्रिया है निशानेबाजी : नारायण सिंह राणा

Wed, 22 May 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Shooting is an act of self-cultivation: Narayan Singh
शामली। निशानेबाजी कोच के रूप में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से पुरस्कृत उत्तराखंड सरकार के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने शामली राइफल क्लब पर कहा कि निशानेबाजी का खेल स्वयं को साधने की क्रिया है। जिसमें खिलाड़ी अपने मन को काबू में रखते हुए अपने लक्ष्य के लिए समर्पण भाव से प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

मं गलवार को क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने युवा निशानेबाजों का आह्वान करते हुए कहा कि खेल को हम कॅरियर से जोड़ सकते हैं, खेल से हम अनुशासन सीखते हैं, खेल से हम संस्कार सीखते हैं तथा जीवन में संघर्ष करना सीखते हैं। हर किसी को किशोरावस्था में खेल से जुड़ना चाहिए तथा हार जीत का गणित ना लगाते हुए केवल खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी ओलंपिक में भारत की मजबूत दावेदारी है। निशानेबाजी सहित कई खेल स्पर्धाओं में हम पदक जीतेंगे। शामली राइफल क्लब एवं जिला क्रीड़ा भारती समिति द्वारा अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शामली राइफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र स्वामी, जिला मंत्री एड कमलवीर, नितिन वर्मा, डाक्टर श्रीपाल धामा, गौरव खैवाल, खेल इंडिया ट्रस्ट अध्यक्ष भगतसिंह तोमर, कृष्णहरि पंवार, ऋत्विक पाल, कबड्डी कोच प्रवेंद्र तोमर, अक्षय जावला, आयुष मोघा, शोभित शर्मा, कुलवंश, जतिन निर्वाल, वंश चौधरी, देव राणा, दीपांशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed