फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shooters who returned with gold medals honored

स्वर्ण पदक लेकर लौटे शूटर किए सम्मानित

Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shooters who returned with gold medals honored
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में मुनव्वर मंसूरी शूटिंग रेंज पर सम्मानित खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
स्वर्ण पदक लेकर लौटे शूटर किए सम्मानित
विज्ञापन

शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के शूटरों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित द्वितीय श्याम सिंह यादव गोल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। साथ ही टीम ने उप विजेता के दो खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया। क्लब पहुंचने पर विजेता शूटरों का सम्मान किया गया।
मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में पांच से सात जनवरी तक आयोजित चैंपियनशिप में एयर पिस्टल एनआर फाइनल टॉप दस शूटर के बीच हुआ। जिसमें मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के शूटर शाहिद चौधरी ने उपविजेता का खिताब जीता। एयर रायफल एनआर स्पर्धा के फाइनल में आर्मी व अन्य प्रदेशों के निशानेबाजों को पछाड़कर धुरु गुप्ता ने उपविजेता का खिताब जीता। व्यक्तिगत एयर पिस्टल वूमन स्पर्धा में शगुन चौहान निवासी जसाला ने सीनियर में स्वर्ण पदक और जूनियर में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

व्यक्तिगत एयर रायफल स्पर्धा में धूरु गुप्ता निवासी शामली ने जूनियर में स्वर्ण और सीनियर में रजत पदक, एयर रायफल आईएसएसएफ स्पर्धा में अभिमन्यु रावत निवासी जसाला ने रजत पदक, व्यक्तिगत एयर पिस्टल स्पर्धा में शाहिद निवासी लिलौन ने कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा रायफल में अक्षय चौहान, धूरु गुप्ता, शोएब मलिक की टीम ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को क्लब पहुंचने पर पीएनबी शाखा के प्रबंधक सचिन मक्कर ने शूटरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, आरिश, अवनीश मलिक, तुषार, सुनील, शाकिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed