फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shooters of Meerut dominated the competition

प्रतियोगिता में मेरठ के शूटरों का दबदबा

Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shooters of Meerut dominated the competition
कांधला राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन पर सम्मानित छात्राएं - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री स्टाइल पिस्टल पुरुष वर्ग में एनसीपीई नोएडा के अर्जुन छिल्लर ने 272 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के अक्षत वर्मा 268 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया, जबकि जेवीसी कॉलेज बड़ौत के अनमोल अरोड़ा ने 261 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल पिस्टल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेरठ कॉलेज की शिवानी चौधरी ने 242 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एसटीआरसी की कनक चौधरी ने 241 अंक अर्जित कर रजत पदक और चौधरी चरण विश्वविद्यालय की शालिनी चौधरी ने 240 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

50 मीटर प्रोन राइफल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के करन शर्मा ने 279 का स्कोर प्राप्त स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि मेरठ कॉलेज मेरठ के दीपक कुमार ने 279 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता। मेरठ कॉलेज के ही छात्र अर्जुन चौधरी ने 269 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने महाविद्यालय स्टाफ और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ियों की उपस्थिति में पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव, महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों और महाविद्यालय स्टाफ का सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जरूर लें छात्राएं
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्भया दिवस के अवसर पर प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने कहा कि लड़कियों को अपनी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने के साथ आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। ऐसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण हमारे मनोबल को बढ़ाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed