फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shivpal rout of the political ointment

गुटबाजी पर शिवपाल का सियासी मरहम

Tue, 15 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में सपा नेताओं में चलती गुटबाजी पर शिवपाल यादव ने सियासी मरहम लगाया। उन्होंने एक ओर जहां कैराना विधायक नाहिद हसन को अपना प्रिय बताया, तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान की तारीफ करना भी नहीं भूले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व में कई बार ऐसे अवसर आए, जब विधायक नाहिद हसन और जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के समर्थकों में टकराव की स्थिति बनी। कभी बनत में पशु पैठ के ठेके को लेकर, तो कुछ दिन पूर्व कांधला क्षेत्र के इस्सोपुर टील में रेत उठाने के ठेके को लेकर भी विवाद सामने आ चुका है।
विज्ञापन

दोनों ही नेताओं के बीच खेमेबंदी है, जो सार्वजनिक तौर पर उजागर बेशक नहीं हुई, मगर अंदरूनी तौर पर खूब चल रही है।
ऊन तहसील भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भी गुटबाजी दिखाई पड़ी। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहे। जब एमएलसी वीरेंद्र सिंह भाषण दे रहे थे, तब भी नारेबाजी होती रही। इस पर वीरेंद्र सिंह बोल भी पड़े कि थम जाओ और भी हैं यहां, ज्यादा उपद्रव ना तारो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपना भाषण दिया। उधर, शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही विधायक नाहिद हसन को अपना प्रिय बताने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान की खूब तारीफ कीं। वहीं, जब शिवपाल सिंह यादव हैलीपैड पर पहुंचे, तो वहां भी जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान से एक तरफ खड़े होकर कुछ देर बातचीत की।

इसके बाद उन्होंने एसपी विजय भूषण और डीएम ओपी तथा मनीष चौहान की तरफ इशारा कर कुछ कहा। इसके बाद एमएलसी वीरेंद्र सिंह को अपने साथ हेलीकाप्टर में ले गए।
 
नाहिद को मंत्री बनाने की उठाई मांग
ऊन में कार्यक्रम के दौरान कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के समर्थकों ने खूब नारेबाजी की। केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से बार बार मांग करते रहे कि नाहिद हसन को मंत्री बनाने का वादा भी पूरा करो। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह झूठा वादा नहीं करेंगे, इस बारे में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मेरा बस चले, तो अपनी कुर्सी छोड़ दूं पर यह निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed