फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shivnani, a student of Bhainswal, will research from ISRO

इसरो से रिसर्च करेगी भैंसवाल की छात्रा शिवानी

Wed, 31 May 2017 12:28 AM IST
शामली, अमर उजाला बयूरो
शामली, अमर उजाला बयूरो Updated Wed, 31 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shivnani, a student of Bhainswal, will research from ISRO
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारत की सबसे बड़ी वैज्ञानिक संस्थान इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन) के साथ जुड़कर शामली के गांव भैंसवाल निवासी शिवानी बालियान रिसर्च करेगी। उसका चयन होने पर परिवार और अन्य लोगों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


मंगलवार को शामली के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में छात्रा शिवानी बालियान का सम्मान हुआ। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


शिवानी का इसरो में चयन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान स्कूल की ओर से शिवानी को ‘‘स्टूडेन्ट ऑफ द इयर’’ के अवार्ड से नवाजा गया। गांव भैंसवाल के किसान अरविंद बालियान की बेटी शिवानी बालियान ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट आरसी कांवेंट स्कूल शामली से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और फिर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमटेक की, जिसमें उन्हें 90.2 प्रतिशत अंक के साथ स्वर्ण पदक मिला।

गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 299 हासिल की, आईआईटी रुड़की में चयन, आईआईटी मुंबई में चयन, डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ साइंस और डिपार्टमेंट अर्थ भूकंप इंजीनियरिंग में भी इनका चयन हुआ, लेकिन उनकी रुचि खगोलशास्त्र पढ़ने में थी। इसलिए उन्होंने इसरो में फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी से रिसर्च करने को प्राथमिकता दी। 

छात्रा शिवानी ने बताया कि खगोलशास्त्र में अपना भविष्य सुदृढ़ करने का निर्णय लिया। वह देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करना चाहती है। पिता अरविंद बालियान का कहना है कि शिवानी उनकी बहादुर बेटी है और आने वाले समय वह जो भी करेगी वह समाज के लिए और देश के लिए अच्छा रहेगा। 



जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा महामंत्री विशेष सरोहा, राजेंद्र मादलपुर, बंटी तोमर, सतेंद्र तोमर, देशपाल, निशा शर्मा, सुरक्षा, आरपीएस मलिक, संजय बंसल, एमपी सिंह, अंजू पंवार, मनोज आर्य, दिनेश, काजल शर्मा, जसविंदर कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed