फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shivaaleyo me goonje har har mahadev ke jeykaare

शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे 

Mon, 04 Mar 2019 10:39 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 04 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
shivaaleyo me goonje har har mahadev ke jeykaare
file - फोटो : amarujala
जिले भर के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों मेेें बोल बम बम, हर हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। सोमवार को महाशिवरात्रि का विशेेष दुर्लभ संयोग पड़ने के कारण शिवालयों में लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष और उनके ज्योर्तिलिंग को जलाभिषेक करके मनोकामना मांगी। शिवालयों में बोल बम-बम, हर-हर महादेव, ऊं नम शिवाय का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग बनने से शहर के शहर के हनुमान धाम शिवमंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के भाकूवाला और कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम तक शिवालयों में बोल बम-बम हर हर महादेव और ऊं नम, शिवाय का जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था मंदिर समिति की ओर से की गई। जलालाबाद कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर बोहरान, जालवाला शिव मंदिर, रामरतन मंडी, देतेश्वर महादेव मंदिर, मिठठी कुई, गांधी चौक आदि शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा। सुंदर कांड समिति के भजन गायकों ने शिव महिमा के भजनों से भक्ति रस की गंगा बहादी। कार्यक्रम में राजेंद्र भगत, बोधराज नारंग, अवनीश आहुजा, पंडित राधेश्याम, हरि कुमार शर्मा, रोबिन वालिया, मुरारी लाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में यज्ञशाला में सुबह ऋषि बोध सप्ताह के तहत सामूहिक रुप से वेद मंत्रों के साथ यज्ञ किया।  पंडित मुकेश आर्य ने यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया। बहन अनुराधा आर्य ने संगीतमय भजन  प्रस्तुत  किए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान डाक्टर  देवेंद्र कुमार आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती ने महाशिवरात्रि के पर्व पर ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सुभाष आर्य, कुलदीप आर्य, आदित्य ठाकुर, मुकेश आर्य, सतीश कुमार, बहन अनुराधा आर्य, रतन सिंह, सुनहरा कोरी, मास्टर नरेश आर्य आदि रहे। ऊन क्षेत्र के पिंडौरा जहागींरपुर, सांपला, गागौर, बझेड़ी, खेड़ा भाऊ, ढ़िढाली नौनांगली, हथछोया के शिवालय में श्रद्धालुओं ने आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना की। जलाभिषेक करने के लिए कई घंटे श्रद्धालु लाइन में खड़े रहे। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर दूध पंचामृत बेलपत्र चलाई के लड्डू बेर आदि मिठाई चढ़ाकर शिव भोलेनाथ की आराधना की। हथछोया में खंडेश्वर शिव लिंग पर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई। गढ़ीपुख्ता कस्बे में मंदिर में सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के इन मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
शिव चौक मंदिर, पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर, सदा शिव मंदिर, शिव-दुर्गा मंदिर रेलपार, माजरा रोड भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी शिव मंदिर, शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिवमंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, शिवगज मंडी स्थित शिव मंदिर, बरखंडी स्थित शिव मंदिर, गांधी चौक स्थित शिवमंदिर, शिवचौक गांधी चौक, गंगा मंदिर, मोहल्ला पंसारियान में सती वाला मंदिर, करमूखेड़ी शिव मंदिर, कंडेला बिजलीघर पर शिव मंदिर, कैैैराना यमुना पुल शिव मंदिर, कैराना बनखंडी महादेव मंदिर, कांधला में मनकामेश्वर महादेव मंदिर, बिड़ौली यमुना घाट शिव मंदिर, थानाभवन कचौरी वाला शिव मंदिर, खेड़ी बैरागी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र फूल, लड्डू, बेर फल अर्पित करके दूध, गंगाजल, पानी, शहद, घी का जलाभिषेक किया। दीप प्रज्वलित करके मनोकामना मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed