फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiv devotees started flocking in the district

Shamli News: जिले में शिवभक्तों को उमड़ने लगा सैलाब

Fri, 26 Jul 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees started flocking in the district
शामली में कांवड लेकर जाते ​शिव भक्त
शामली। जिले में अब हरिद्वार से कावंड़ और गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से शहर शिवमय हो गया और हर तरफ बम-बम भोले के जयकारें गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच भी कंधे में रंग बिरंगी कांवड़ लेकर शिवभक्त भगवान शिव के जयकारों के साथ अपने अपने शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए।सावन मास की कांवड़ यात्रा में दिन प्रतिदिन बाबा भोले के भक्तों की संख्या बढ़ रही है। वैसे तो मंगलवार से जिले से होकर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ी थी मगर बृहस्पतिवार से शामली शहर में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया। शहर में हर तरफ बाबा के भक्तों केसरिया रंग नजर आ रहा है। पूरा शहर शिवमय हो गया। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे व भोले के भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़िये भारी संख्या में शहर से गुजरते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़े चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कंधे में रंग बिरंगी कांवड़ लेकर शिवभक्त बढ़ते चले जा रहे है। कांवडियों की संख्या बढ़ने के साथ ही कांवड़ मार्ग को पूरी तरह से खाली कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर पालिका कर्मचारी लगे हुए हैं। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्त शहर के शिव चौक पर भगवान शिव की प्रतिमा की परिक्रमा कर आगे बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे अचानक आसमान में काले बादल छाए गए और थोड़े समय के बूंदाबांदी हुई। जिससे उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी में भी कांवड़ियां अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल बाद बेटा पैदा होने पर हांसी का विकास लाया कांवड़
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी कस्बे के विकास कुमार अपनी पत्नी अंजू और दो साल के बेटे के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे। बताया कि उनकी शादी को दस साल हो गए थे मगर बच्चा नहीं हो पा रहा था। अंजू ने भगवान शिव से बच्चे की मांग करते हुए मनोकामना की थी। दो साल पूर्व अंजू ने बच्चे को जन्म दिया। मनोकामना पूर्ण होेने पर अंजू ओर विकास बेटे के साथ कांवड़ लेकर शामली पहुंचे।
लगातार बढ़ती जा रही महिला शिवभक्तों की संख्या





जिले में लगातार महिला शिवभक्तों की संख्या भी बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में महिला शिवभक्त भी मंजिल की तरफ बढ़ती नजरआई। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली महिला सारिका ने बताया कि वे आस्था के कारण कांवड़ लेकर आ रहे हैं। नया मंदिर बना है, जिसमें जलाभिषेक किया जाएगा।


ड्रोन से भी रखी जाएगी निगरानी
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के अलावा दो ड्रोन भी मंगवाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए दो टीमों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।

15 फिट की कांवड़ लेकर पहुंचा सोमबीर
भिवानी के रहने वाले शिवभक्त सोमबीर ने बताया कि उसने बड़ी कांवड़ लाने की ठानी थी। हरिद्वार से 15 फिट ऊंची कांवड़ लेकर पहुंचा। सोमबीर का जगह जगह स्वागत भी किय गया।


दूसरे दिन भी अतिरिक्त किराया देने को मजबूर हुए लोग
कांवड़ यात्रा मार्ग पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के कारण शहर के बाहर करीब तीन किलोमीटर दूर अस्थाई अड्डा बनाकर बसों का संचालन दूसरे मार्ग से शुरू कर दिया गया है। शहर के बाहर से बसों का संचालन होने से यात्रियों को ई रिक्शा में अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी दूसरे दिन लोगों से ई रिक्शा चालकों ने 20 की जगह 30 और 10 की जगह 15 रुपये लिए।

शामली में कांवड लेकर जाते शिव भक्त

शामली में कांवड लेकर जाते शिव भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed