फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiv bhakt Kanwadiyas started passing through the city

Shamli News: शहर से गुजरने लगे शिवभक्त कांवड़िये

Tue, 01 Jul 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shiv bhakt Kanwadiyas started passing through the city
शामली। सावन मास शुरू होने से पहले ही शहर से कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। हरियाणा निवासी चार दोस्त 21 लीटर गंगाजल के साथ अपनी पहली कांवड़ लेकर बारिश के बीच सोमवार को भगवान के जयकारों के बीच शामली पहुंचे। सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई से होगी। इसी दिन से कांवड़ यात्रा का भी शुभारंभ होगा। कांवड यात्रा के दौरान बहुत से लोग नौकरी, व्यापार व अन्य मन्नतें पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। भगवान शिव में अटूट आस्था व सावन माह के शुरू होने का इंतजार किए बिना ही हरियाणा के चरखी दादरी निवासी चार दोस्त रोहित, मनीष, विक्रम और संजीत हरिद्वार 27 जून को हरिद्वार पहुंच गए और वहां से अपनी कांवड़ में 21 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सोमवार की सुबह बारिश के बीच चारों युवा भगवान के जयकारे लगाते हुए शामली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी भगवान शिव में गहरी आस्था है शिवरात्रि पर अपने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed