{"_id":"638ce25f2b8fa419c9698edf","slug":"shikshamitras-will-definitely-get-justice-vishwanath-shamli-news-mrt616386162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों को न्याय जरूर मिलेगा : विश्वनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों को न्याय जरूर मिलेगा : विश्वनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शामली)। गांव ख्यावड़ी में ब्रजेश ठाकुर के आवास पर आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की सभा की हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाह ने कहा कि शिक्षामित्रों को न्याय जरूर दिलाया जाएगा।
रविवार को आयोजित सभा में पीलीभीत से आए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा ने कहा कि शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने के लिए सरकार से हमारी निरंतर वार्ता चल रही है। सहायक अध्यापक की तरह ही शिक्षामित्र शिक्षण कार्य तथा गैर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता, अनुभव भी सहायक अध्यापकों से अधिक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों को न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने शिक्षामित्रों से निपुण लक्ष्य संगठन की मजबूती पर ध्यान देने का आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सौरभ चौधरी ने कहा विकासखंड से जनपद तक की कार्यकारिणी का दायित्व परिवर्तन करते हुए नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर हापुड़ जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, जिला महिला प्रभारी सीमा ठाकुर, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष मुजी बुर्ररहमान, जिला संरक्षक रोहित कौशिक, जिला संरक्षक सुनील तोमर, जिला महामंत्री अनुज शर्मा, कांधला के ब्लॉक अध्यक्ष जगत सिंह, जिला महिला प्रभारी मुनेश देवी, शामली ब्लॉक अध्यक्ष डोली मलिक, शामली जिला सचिव अरुण, महिला जिले के प्रभारी प्रवीण चौहान कैराना के ब्लॉक अध्यक्ष जियाउल हक जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह कश्यप बबीता चौहान, आदेश पुंडीर, अय्यूब खान आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।