फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiksha Mitra made the video viral and accused the officer.

Shamli News: शिक्षामित्र ने वीडियो वायरल कर अधिकारी पर लगाए आरोप

Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra made the video viral and accused the officer.
ऊन। गांव अजीजपुर में जमीन विवाद के प्रकरण में दो दिन पहले तहसील कार्यालय में शिक्षा मित्र इस्लाम की तबीयत बिगड़ने के मामला गरमा रहा है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर तहसील के एक अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में इस्लाम ने आरोप लगाया कि जमीन बंटवारे को लेकर उन पर फैसले का अनुचित दबाव बनाया गया। यह मामला राजस्व परिषद इलाहाबाद में लंबित होने के बावजूद उन्हें कार्यालय बुलाकर प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि आठ मई को बातचीत के दौरान उनके पिता के साथ भी अभद्रता की गई और एक साथी को हिरासत में लिया गया। इसी तनाव के कारण उसकी हालत बिगड़ी और उसे करनाल के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम विनय भदौरिया ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष आपसी समझौते के लिए तहसील में आए थे और सामान्य स्थिति में बाहर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीडियो के जरिए प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ताकि दबाव बनाकर अवैध कब्जे पर कार्रवाई रोकी जा सके। कानून निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed