फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shehnai started playing, the market became lively again

Shamli News: बजने लगी शहनाई, बाजार में फिर से रौनक आई

Sun, 14 Jul 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shehnai started playing, the market became lively again
शामली। लगन शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर सहित अन्य दुकानों में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही कारोबार बढ़ गया है।
विज्ञापन

नौ जुलाई से लगन शुरू हुआ और सात दिन तक शादियां होनी है। मई-जून में लगन नहीं थी, यही कारण है कि इस बार जुलाई में अधिक शादियां होनी हैं। इसके कारण बाजार में भीड़ उमड़ रही है। पंडित राम कोठारी ने बताया कि 15 जुलाई तक शादियां होंगी। उसके बाद लगन नहीं है। जिसके चलते पिछले कई दिनों से शादियां का समान खरीदने के लिए ज्वेलर्स, कपड़े, फर्नीचर आदि की दुकानों पर काफी चहल-पहल है। व्यापारियों ने भी नए-नए डिजाइनों के कपड़े व ज्वेलरी मंगाई है।
शनिवार को शहर के कबाड़ी बाजार, नया बाजार, बड़ा बाजार, नेहरू मार्किट, शिव मूर्ति आदि बाजारों में रेडीमेड गारमेंट्स, साड़ी लहंगा आदि की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। ज्वेेलर्स रोहित जैन ने बताया कि पहले काम थोड़ा मंदा चल रहा था, लेकिन बुधवार से शादी का सीजन शुरू हुआ तो ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। ग्राहक शादियों के लिए सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चैन, चांदी की पायल, बिछवे आदि की खूब खरीदारी कर रहे हैं। कबाड़ी बाजार स्थित साड़ी सेंटर पर प्रशांत जैन ने बताया कि पहले से 30 प्रतिशत ब्रिकी बढ़ी है। महिलाएं शादी के लिए साड़ियां, लहंगा, सरारा, शूट, गाउन आदि की खूब खरीदारी कर रहे है।
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी कपिल बंसल ने बताया कि पहले से डिजाइनर कपड़े मंगाए थे, सात दिन शादी के लगन के कारण खूब बिक्री हो रही है। लोग शेरवानी, कोट पैंट, जींस, शर्ट, टी-शर्ट की खूब बिक्री हो रही है। यह भीड़ सोमवार तक ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed