फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamshad Ahmed became the chairman of Kairana Municipality

Shamli News: शमशाद अहमद बने कैराना नगर पालिका के चेयरमैन

Sun, 14 May 2023 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shamshad Ahmed became the chairman of Kairana Municipality
-निकटतम प्रतिद्वंदी राशिद अली को 418 वोटों के अंतर से हराया
विज्ञापन

-मतगणना के चार राउंड में कभी शमशाद तो कभी राशिद रहे आगे
कैराना। नगर पालिका की पांच राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अहमद नगर पालिका के चेयरमैन निर्वाचित हो गए। शमशाद अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अली को बहुत कम अंतर 418 वोटों से हराया।
पब्लिक इंटर कालेज में 46 मेजों पर सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू हुई। कुल प्राप्त 36 पोस्टल बैलेट में नौ मत राशिद अली, चार मत शमशाद अहमद व 13 मत जाकिरा बेगम, 8 मत भाजपा के सेठपाल व 2 मत अनवर हसन को मिले। इसके बाद पहले राउंड की मतगणना में शमशाद अहमद राशिद अली से 47 वोटों से आगे निकल गए। दूसरे राउंड में राशिद अली 209 वोटों से आगे हो गए। तीसरे राउंड में फिर शमशाद अहमद 87 वोटों से आगे निकल गए। चौथे राउंड का परिणाम आने पर दोनों प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों के दिलों की धड़कनें बढ गई।
विज्ञापन

चौथे राउंड के बाद शमशाद अहमद को 15493 व राशिद अली को 15512 मत मिले। जिसके चलते राशिद अली 19 मतों से आगे हो गए। अंतिम पांचवें राउंड में राशिद अली को केवल 564 मत मिले। जबकि शमशाद अहमद को 1001 मत मिले। जिससे शमशाद अहमद कुल 16494 मत लेकर नगर पालिका के चेयरमैन बने। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राशिद अली को 16076 मत ही मिले। निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन की पत्नी जाकिरा बेगम को 9248 मत और भाजपा के सेठपाल को 6093 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम निकिता शर्मा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन शमशाद अहमद को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लोगों को साथ लेकर विकास कराया जाएगा: शमशाद अहमद
शामली। नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन शमशाद अहमद ने जीतने के बाद कहा कि नगर के सभी लोगों ने चुनाव में उनका साथ दिया है। वो कमेटी बनाकर नगर के लोगों को साथ लेकर विकास कराएंगे। उन्होंने कस्बे के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि विकास कार्य में नगर की जनता व सभासद आगे होंगे और वो उनके पीछे रह कर काम करेगें।
कैराना नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
1-शमशाद अहमद (निर्दलीय) 16494 (निर्वाचित)
2-राशिद अली (निर्दलीय) 16076
3-जाकिरा बेगम (निर्दलीय) 9248
4-सेठपाल (भाजपा) 6093
5-असगर अली (आप) 519
6-सलीम अहमद (कांग्रेस) 372
7-इसराइल (एसडीपीआई) 1947
8-अनवर हसन (निर्दलीय) 250
9-अंसार (निर्दलीय) 404
10-अमित सैनी (निर्दलीय) 31
11-इंतजार (निर्दलीय) 110
12-रसीदा (निर्दलीय) 96
13-वरीस (निर्दलीय) 733
14-वाजिद अली (निर्दलीय) 132
15-समर अली (निर्दलीय) 122
16-नोटा 41
17- निरस्त 2365
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed