फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's sweetness and sweetness will reach abroad

Shamli News: विदेशों तक पहुंचेगी शामली की चाट और मिठास

Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shamli's sweetness and sweetness will reach abroad
कैराना/झिंझाना। शामली के पारंपरिक स्वाद को अब देश ही नहीं, विदेशों में भी नई पहचान मिलने जा रही है। सरकार ने जिले की मशहूर बनबटा चाट, कैराना की प्रसिद्ध पलंग तोड़ मिठाई और गुड़ से बने उत्पादों को एक जनपद एक व्यंजन योजना में शामिल किया है। इससे इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का रास्ता खुलेगा। साथ ही कारोबारियों को सरकार की ओर से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी भी मिलेगी। जिला उद्योग केंद्र ने इन उत्पादों से जुड़े कारोबारियों और दुकानदारों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। योजना के तहत इन उत्पादों की ब्रांडिंग, आधुनिक पैकेजिंग और बड़े बाजार तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

100 साल पुरानी बनबटा चाट की बढ़ेगी पहचान
शहर के बड़ा बाजार स्थित बनबटा की दुकान अपनी मशहूर समोसा चाट के लिए जानी जाती है। करीब 100 साल पुरानी यह चाट अब एक जनपद एक व्यंजन योजना का हिस्सा बन गई है। दुकान संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पड़दादा आशाराम ने इस कारोबार की शुरुआत की थी। समोसे, आलू, दही और खास मसालों से तैयार होने वाली इस चाट का स्वाद लोगों को दूर-दूर से यहां खींच लाता है। शामली ही नहीं, मुजफ्फरनगर, बागपत और आसपास क्षेत्रों से भी लोग यहां चाट खाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कैराना की पलंग तोड़ मिठाई का अलग ही स्वाद
कैराना की प्रसिद्ध पलंग तोड़ मिठाई स्वाद और खासियत दोनों के लिए जानी जाती है। करीब 80 साल पहले नगर के साधु द्वारा शुरू की गई यह मिठाई आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पसंद की जाती है। साधु स्वीट्स के संचालक राकेश गर्ग ने बताया कि मिठाई में शुद्ध मावा और खाने का सोडा मिलाया जाता है, जिससे यह अंदर से फूल जाती है और कई दिनों तक खराब भी नहीं होती। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारी में आने-जाने वाले लोग कैराना से पलंग तोड़ मिठाई जरूर लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में सप्लाई हो रहे गुड़ के उत्पाद
ऊन की पट्टी जयसिंह निवासी केपी सिंह ने करीब छह वर्ष पहले झिंझाना क्षेत्र में गुड़ उत्पादों का कारोबार शुरू किया था। इससे पहले वह इंजीनियरिंग कर कई शुगर मिलों में प्रबंधक और ग्रुप हेड के रूप में काम कर चुके हैं। अब वह ऑर्गेनिक गुड़ से बनी चॉकलेट, बर्फी और अन्य उत्पाद तैयार कर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। उनके यहां 100 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है।
इनके अलावा
रशीदगढ़ निवासी अमित सैनी पिछले आठ वर्षों से फ्लेवर्ड गुड़ और गुड़ की चॉकलेट तैयार कर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर यह कारोबार शुरू किया था।
आधुनिक पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर रहेगा जोर
योजना के तहत भारत पैकेजिंग संस्थान के सहयोग से सुरक्षित, इको फ्रेंडली और स्मार्ट पैकेजिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। उत्पादों पर क्यूआर कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग और बारकोड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उत्पाद बड़े बाजार में आसानी से अपनी पहचान बना सकें।

एक जनपद एक व्यंजन योजना में शामली के गुड़ उत्पाद, पलंग तोड़ मिठाई और बनबटा चाट को शामिल किया गया है। इससे संबंधित दुकानदारों का विवरण जुटाया जा रहा है। योजना से कारोबारियों को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और बड़े बाजार तक पहुंचने में मदद मिलेगी। - रितिका गुप्ता, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed