फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's strong signature in the development story of Uttar Pradesh

Shamli News: उत्तर प्रदेश की विकास गाथा में शामली सशक्त हस्ताक्षर

Tue, 24 Jan 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shamli's strong signature in the development story of Uttar Pradesh
शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में बोलते सांसद प्रदीप चौधरी।
शामली। उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों, शहीदों के परिजन, उद्यमी, खिलाड़ी, कोच, योग प्रशिक्षक, दिव्यागों की सेवा साक्षरता के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले, मेधावी छात्र-छात्राओं, खादी ग्रामोद्योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में बदलाव आने से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश की विकास गाथा में शामली सशक्त हस्ताक्षर है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके सांसद प्रदीप चौधरी आदि अतिथियों ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकार में समय पर पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पाती थी। अक्सर ट्रांसफार्मर खराब रहते थे, गैस सिलिंडर भरवाने और कनेक्शन के लिए मारामारी रहती थी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद प्रदेश में हर क्षेत्र में बदलाव आया है। हाईवे, इकोनॉमिक काॅरिडोर और रिंग रोड से शामली विकास की दौड़ में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी दिवस कार्यक्रम आयोजित करके यूपी दिवस के इतिहास और उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में रिंग रोड और सड़कों का जाल बिछने से जिले का विकास हुआ है। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। बदमाश जेल जाने को मजबूर हुए हैं। कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस में शामली जिले का भी योगदान रहा है। चाहे आजादी का संग्राम हो या शिक्षा के क्षेत्र में दीया नामदेव और उद्यमी आशीष जैन ने शामली का नाम रोशन किया है। दोनों को प्रधानमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन में शामली जिले के किसानों का योगदान रहने पर जिला प्रथम स्थान पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी गीत पर नृत्य किया। हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने तिरंगा हाथ में लेकर नृत्य किया। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार आदि ने किसानों, शहीद के परिजन, उद्यमी, खिलाड़ी, उनके कोच, योग प्रशिक्षक, दिव्यागों की सेवा साक्षरता के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले, मेधावी छात्र-छात्राएं, खादी ग्रामोद्योग संस्थाओं के 35 प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, कैरियर व्हील के डायरेक्टर आशीष जैन, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने सभी आभार प्रकट किया।
--
प्रदर्शनी में अमरूद और लौकी आकर्षण का केंद्र बनी
समारोह में उद्यान, कृषि, गन्ना समेत विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी आयोजित करके अपने स्टाॅल लगाए गए। प्रदर्शनी में अमरूद, लौकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में गर्म कपड़े, गन्ने की पौध, अमरूद, लौकी, रिमधुरा, अचार, चटनी के स्टॉल शामिल रहे। अतिथियों ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई भी कराई।

-
लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित
कार्यक्रम में 280 स्वयं सहायता समूहों की 2860 महिलाओं को 1.19 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 2 लाभार्थियों को 10-10 लाख का डमी चेक दिया गया। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में एक लाभार्थी को पांच लाख का चेक व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में एक लाभार्थी को 10 लाख का डमी चेक दिया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चार बच्चों को लैपटॉप, स्वास्थ्य विभाग में आशा योजना में पांच लाभार्थी को स्मार्टफोन और कृषि विभाग की योजना में दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी का वितरण किया गया।

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में  बोलते सांसद प्रदीप चौधरी।

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में बोलते सांसद प्रदीप चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed