फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's products are attracting foreigners also in trade fair

Shamli News: ट्रेड फेयर में विदेशियों को भी लुभा रहे शामली के उत्पाद

Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shamli's products are attracting foreigners also in trade fair
नोएडा में लगाए गए इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में शामली के माचिस के स्टाॅल पर पहुंचे नाइजीरिया, कीनिया
शामली। नोएडा में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में शामली जिले की माचिस और लकड़ी की चम्मच को काफी पसंद किया जा रहा है। नाइजीरिया, कीनिया, नेपाल ने भी माचिस और लकड़ी की चम्मच के लिए ऑर्डर दिए हैं। इसके अलावा एलॉय व्हील, आयुर्वेदिक दवाइयों की भी बिक्री की जा रही है। जिसको लेकर जिले के उद्यमी और किसान भी गदगद हैं।
विज्ञापन

नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में स्टॉल लगाने के लिए जिले के अलग-अलग वर्गों की सात इकाइयों का चयन किया गया है। 25 सितंबर तक चलने वाली मेले में जिले के सात इकाइयों के पदाधिकारियों ने स्टॉल लगाए हैं। लकड़ी की चम्मच, माचिस की स्टॉल अमर स्पिलिट औद्योगिक संस्थान ने लगाई है। कंपनी के चिराग ने बताया कि नाइजीरिया, कीनिया, नेपाल के लोग माचिस और चम्मच को अधिक पसंद कर रहे हैं। कुछ आर्डर भी मिले हैं। कई खरीदारों ने संपर्क सूत्र लेकर बाद में संपर्क करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

लकड़ी की चम्मच दिल्ली के लोगों को अधिक पसंद आ रही है। कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशीष जैन कि दिल्ली और देश के अन्य स्थानों के लोगों ने व्हील के लिए बुकिंग कराई है। अच्छा रेस्पांस ट्रेंड फेयर में मिल रहा है। जो भविष्य के लिए भी कारगर साबित होगा। एक्सल की स्टॉल लगाने वाले श्री बालाजी एंटरप्राइजेज कंपनी के निदेशक सौरभ मित्तल ने बताया कि यह मेला भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। उत्पादों के ऑर्डर मिल रहे हैं। वैद्याचार्य औद्योगिक संस्थान ने दवाइयों की स्टॉल, गोहरनी की रुबी की हाइड्रोलिक मशीन, सोनिया गारमेंट्स के रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग और आर्गेनिक वार्म कॉस्टिंग की गरिमा गोयल के स्टाॅल भी काफी संख्या में लोग बुकिंग और खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। आर्गेनिक वार्म कॉस्टिंग की गरिमा गोयल का कहना है कि उन्होंने प्रचार के लिए भी ग्राहकों को भी पैकेट्स दिए हैं। ट्रेड शो में नए खरीदारों से भी वार्ता हो रही है। जिन्होंने संपर्क सूत्र भी लिए हैं। भविष्य में ऑर्डर मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में लगे इंटरनेशनल ट्रेड शो में इकाइयों के पदाधिकारियों को अपने उत्पाद के प्रचार-प्रसार का तो मौका मिल ही रहा है। भविष्य में खरीदारी के लिए ग्राहक भी उनके साथ अधिक से अधिक संख्या में जुड़ सकेंगे। शामली के उत्पादों को काफी पसंद किया जा रहा है।
- जैसमीन, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed