{"_id":"655fa2b8764635d25c057336","slug":"shamlis-new-police-line-will-be-ready-by-the-year-2025-shamli-news-c-26-1-smrt1047-12342-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वर्ष 2025 तक बनकर तैयार होगी शामली की नई पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वर्ष 2025 तक बनकर तैयार होगी शामली की नई पुलिस लाइन
Fri, 24 Nov 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
- पिछले तीन माह से चहारदीवारी निर्माण, आवासीय भवनों की फाउंडेशन का निर्माण शुरू
विकास की बात
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में आखिर 184.34 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पुलिस लाइन का पिछले तीन माह से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीन माह के दौरान निर्माण एजेंसी की ओर से पुलिस लाइन की चहारदीवारी और 294 आवासीय दस मंजिला आवासों की फाउंडेशन का काम चल रहा है। निर्माण एजेंसी के मुताबिक, शामली पुलिस लाइन 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित है। जिसमें एसपी कार्यालय का निर्माण 2019 में पूरा हो चुका है। एक मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन की आधारशिला रख चुके हैं।
31 मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश शासन ने नवीन पुलिस लाइन के लिए 198 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति की थी। नौ माह पूर्व 30 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर की एक निर्माण एजेंसी को पुलिस लाइन के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। 28 अगस्त 2023 से कार्य शुरू कर दिया है। जिला बनने के बाद वर्ष 2012 से अस्थाई रूप से पुलिस लाइन शहर के भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी के भवन में चल रही है। नई पुलिस लाइन बनने के बाद मंडी स्थल से पुलिस लाइन शिफ्ट की जाएगी।
विज्ञापन
शामली में नई पुलिस लाइन का निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जया यादव ने बताया कि शामली पुलिस लाइन का निर्माण अनुबंध के मुताबिक अगले दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। नई पुलिस लाइन में संतरी पोस्ट, गार्ड रूम, क्वार्टर गार्ड, प्रशासनिक कार्यालय भवन, रेडियो कांप्लेक्स, मल्टीपरपज हाॅल, पुलिस अस्पताल, पुलिस माॅडर्न स्कूल, शौचालय, स्नानघर, पुलिस क्लब, पुस्तकालय,अतिथि गृह, कंट्रोल रूम, गैस एजेंसी, महिला कल्याण केंद्र, क्राइम ब्रांच आफिस, स्टाफ क्वार्टर, टाइप एक, दो, तीन, चार श्रेणी के ब्लाॅक, साइकिल स्टैंड़ आदि का निर्माण कराया जाएगा।