फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's matchsticks are making a name for themselves at the international level.

Shamli News: रिम-धुरा उद्योग के साथ-साथ शामली की माचिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रही नाम रोशन

Tue, 12 Dec 2023 12:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Shamli's matchsticks are making a name for themselves at the international level.
शामली में तैयार रिम। संवाद
शामली। शामली को जिले का दर्जा मिले 12 साल बीत चुके हैं। इन 12 सालों में जिले ने लोगों को बहुत कुछ दिया है। जहां यहां कई विकास परियोजनाएं परवान चढ़ी है वहीं, जिले के प्रसिद्ध रिम धुरा उद्योग से लेकर माचिस, एक्सल, उद्याेग देश से लेकर विदेशों तक में शामली का नाम रोशन कर रहा है। यहां तैयार रिम, व्हील को अन्य 15 देशों में भी बिक्री की तैयारी यहां के उद्यमियों ने कर ली है। यही नहीं, जिले में तैयार माचिस को भी देश के साथ-साथ विदेशों में खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर 250 से अधिक इंडस्ट्री है। जिनमें 40 से अधिक इंडस्ट्री रिम धुरा की है। जबकि जिला बनने से पहले वर्ष 2011 में यहां पर करीब 50 इंडस्ट्री थी। जैसे जैसे समय बीतता गया, जिले में कंपनियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी। अब करीब 250 इंडस्ट्री जिलेभर में है।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के शामली जिले के चेयरमैन आशीष जैन ने बताया कि जिले में तैयार व्हील, रिम धुरा की सप्लाई देश के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन, इजराइयल, रसिया आदि तक में की जाती है। व्हील 20 देशों में सप्लाई किया जा रहा है। जल्द ही 15 और अन्य देशों में भी व्हील को बेचने की तैयारी है। हाल ही में नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी रिम धुरा, व्हील की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में लगातार बढ़ती जा रही शामली की माचिस की मांग

शामली में तैयार माचिस की सप्लाई ब्राजील के अलावा कीनिया, नाइजीरिया तक की जा रही है। अमर स्पिलिट औद्योगिक संस्थान के चिराग ने बताया कि उनके यहां तैयार माचिस मजबूत होती है। प्रयास रहेगा कि अन्य देशों तक माचिस की बिक्री का दायरा बढ़ाया जाए।
सरकार भी दे चुकी एलॉय व्हील को पेटेंट
कुछ समय पूर्व ही कैरियर व्हील द्वारा तैयार ट्रैक्टर का स्टील का एलॉय व्हील बनाया गया था, जिसे सरकार ने भी पेटेंट दिया था। जो स्टाइलिश है, जिसकी मांग देशभर में है। कंपनी के निदेशक आशीष जैन ने बताया कि एलॉय व्हील की मांग इज्राइल में भी लगातार बढ़ रही है।
देशभर में सप्लाई की जा रही वाहनों की बैटरी
उद्यमी विकास गर्ग पिछले करीब चार साल से वाहनों की बैटरी तैयार कर रहे हैं। जिन्हें यूपी के अलावा विदेशों तक में बेचा जा रहा है।
देशभर में सप्लाई हो रहे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के एक्सल
एक कंपनी के निदेशक सौरभ मित्तल ने बताया कि उनके यहां अत्याधुनिक और उच्च क्वालिटी के एक्सल तैयार कर यूपी के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड में सप्लाई किए जाते हैं। तैयार एक्सल अन्य एक्सलों से अधिक मजबूत होते हैं।

शामली के उद्यमी मेहनत के बल पर जिले का नाम देश से लेकर विदेशों तक में रोशन कर रह रहे हैं। सरकार को भी उद्ममियों की मदद के लिए हर संभव तैयार रहना चाहिए। शामली जिले के उद्योगों को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए युवा उद्मियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
-अंकित गोयल, अध्यक्ष, शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन एवं लघु उद्योग भारती।
...
जिले में लगातार इंडस्ट्री की संख्या बढ़ रही है। यहां के उद्यमी मेहनत के बल पर जिले का नाम देश से लेकर विदेशों तक में रोशन कर रहे हैं। प्रयास रहता है कि उद्ममियों की समस्याओं का समय पर निस्तारण कराया जाए।

आशीष जैन, चेयरमैन इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन शामली

प्रयास रहता है कि समय-समय पर बैठक लेकर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। शामली का रिम धुरा, माचिस और अन्य उद्योग देश से लेकर विदेशाें तक में नाम रोशन कर रहे हैं। जिसके लिए यहां के उद्यमी आशीष जैन, आलोक जैन के परिवार को पूर्व में सीएम और पीएम द्वारा भी सम्मानित किया गया था।
जैसमीन, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed