{"_id":"64ab0614b4441728b209e944","slug":"shamlis-lal-honored-with-presidents-medal-shamli-news-c-26-1-sal1002-5541-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली के लाल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली के लाल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित
विज्ञापन
सम्मानित करने के बाद सीआईएसएफ के महानिदेशक शील वर्धन सिंह, शामली के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल
: सीआईएसएफ में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल के पद पर हैं तैनात
35 सालों से देश सेवा कर रहे, बेटा भी इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के गांव बधेव के रहने वाले सीआईएसएफ में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल के पद पर तैनात सुधीर कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर जिले के लोगों में खुशी की लहर है।
जिले के के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव बधेव के रहने वाले किसान स्व. रामसिंह देशवाल परिवार के तीसरे नंबर के बेटे सुधीर कुमार बचपन से ही काफी लगन शील और मेहनती हैं। जिन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से पास की। फिर शामली सिटी के किसान इंटर कॉलेज से इंटर और किसान डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर 1988 से सीआईएसएफ में नौकरी करते हुए देश की सेवा शुरू की। उनके बेटे हर्ष देशवाल इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद तैनात होते हुए देश की सेवा कर रहे हैं।
अब वह असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल सीआईएसफ वेस्टर्न सेक्टर हेड क्वॉर्टर नवी मुंबई में तैनात हैं। उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा के चलते दिल्ली में सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पदक से सीआईएसएफ के महा निर्देशक शील वर्धन सिंह ने सम्मानित किया है। सम्मानित होने पर बघेव गांव में ग्रामीणों ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
किसान परिवार से रखते हैं ताल्लुक, गांव से की थी हाईस्कूल
सुधीर किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांव में रहकर ही अपनी हाईस्कूल से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी की। किसान परिवार के इस लाल ने गांव का ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम पूरे भारत में रोशन कर अपनी मेहनत और अपनी लगन, अपने धैर्य का लोहा मनवाया है। बेटा भी देश सेवा में कर रहा सहयोग
मेहनत जारी रखें
असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल आईसीएसएफ सुधीर कुमार का कहना है उन्होंने अपनी अधिकतर पढ़ाई सरकारी स्कूलों से ही ग्रहण की है। मगर यह मायने नहीं रखता है कि शिक्षा कहां से ग्रहण की बल्कि शिक्षा कैसे ग्रहण की यह अधिक मायने रखता है। युवाओं और बच्चों को संदेश है कि मेहनत और लग्न से किसी भी मंजिल को पाना संभव है। इसलिए मेहनत जारी रखें जो आपको आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।