{"_id":"682e1a3e7af91d7c300e377d","slug":"shamlis-entrepreneurs-got-50-less-orders-for-goods-shamli-news-c-26-1-smrt1047-142390-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली के उद्यमियों को पचास फीसदी माल के ऑर्डर कम मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली के उद्यमियों को पचास फीसदी माल के ऑर्डर कम मिले
विज्ञापन
शामली की औद्योगिक इकाई में तैयार होने वाले आईसक्रीम के कप, जिन्हें जम्मू सप्लाई किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य होने के बाद पर्यटकों की कमी होने से जिले के उद्यमियों को पचास फीसदी माल के आर्डर कम मिल पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के थोक व्यापारियों की ओर से माल मंगा लिए जा रहे हैं। पंजाब से मजदूर जम्मू कश्मीर की औद्योगिक इकाइयों में काम पर लौट गए हैं। जम्मू कश्मीर के लिए माल के ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया है।
पहलगांम में आतंकवादियों के 26 पर्यटकों की हत्या के बाद पाक और भारत के बीच बने युद्ध के हालात के बाद देश भर के पर्यटकों की भारी कमी आई थी। युद्ध विराम के बाद अब जम्मू कश्मीर में जिले के सामान्य हालात तो हुए, किंतु पर्यटकों की संख्या बहुत कम है।
शामली कागज पेपर मिल व्यवसायी अशोक बंसल का कहना है कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य होने से बंद डिब्बे बनाने की औद्योगिक इकाइयों में पिछले दो दिनों से काम शुरू हुआ है। पंजाब से मजदूर औद्योगिक इकाइयों में वापस आ गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी औद्योगिक इकाइयों में रुका हुआ माल जम्मू कश्मीर में जाना शुरू हो गया है। ट्रांसपोर्ट भी शुरू हो गया है। 30 मई तक जम्मू कश्मीर में पूरी तरीके से हालात सामान्य हो जाने से उनके माल के ऑर्डर भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग ने बताया कि कंडेला से उनकी औद्योगिक इकाई की तैयार माचिस, आइसक्रीम की स्टिक, आइसक्रीम का कप, आइस का कंटेनर आदि माल के जम्मू-कश्मीर के ऑर्डर कम संख्या में मिल रहे हैं। उनके उत्पाद की पचास फीसदी मांग रह गई है। पर्यटकों की संख्या घटने से ऑर्डर कम मिल रहे हैं।
उद्यमी अंकित गोयल का कहना है कि कागज, प्लास्टिक का गिलास, चम्मच, चाकू, कांटा, लंच बाॅक्स, कटलरी का सामान जम्मू में जाना शुरू हो गया है। जम्मू में उनके डीलर के माल की आपूर्ति श्रीनगर, उधमपुर, पहलगाम, सोहनबर्ग, लेह लद्दाक तक हो रही है।