फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's daughter Shreti became BDO

Shamli News: शामली की बेटी श्रेती बनी बीडीओ

Sat, 08 Apr 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shamli's daughter Shreti became BDO
परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर श्रेती गर्ग को बधाई देते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के नया बाजार निवासी श्रेती गर्ग ने यूपीएससी की संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है। उन्हें बीडीओ पद मिला है। श्रेती की सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है।

नया बाजार निवासी चंद्रशेखर गर्ग की पुत्री श्रेती गर्ग ने बीते वर्ष यूपीएससी की संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा परीक्षा पहली बार दी थी। पहले ही प्रयास में उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। श्रेती के पिता चंद्रशेखर गर्ग व्यापारी हैं। जबकि माता ईना गर्ग सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं। श्रेती ने अपनी माता के स्कूल से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद स्नातक और स्नातकोत्तर महारानी लक्ष्मी अम्मानी कॉलेज बैगलूरु से की। श्रेती पढ़ाई में शुरु से ही काफी होशियार रही। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं। परिवार में उसने छोटी बहन हर्षा गर्ग है। वह भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। श्रेती का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी कुछ भी प्राप्त कर सकता है। श्रेती के बीडीओ बनने पर उनके चचेरे भाई भाजपा नेता प्रतीक गर्ग ने भी घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed