फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's Ajaypal's name resounds in America

Shamli News: पोर्टल से खुली पोल, बिल की जगह अपलोड किए कोरे दस्तावेज

Sun, 13 Jul 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shamli's Ajaypal's name resounds in America
थानाभवन। गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जाती है। फूंसगढ़ और यारपुर गांवों में कराए गए लाखों के विकास कार्याें के कोरे कागज और धुंधले बिल अपलोड किए गए हैं। जिन पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन विकास कार्यों के लिए असली बिल क्याें अपलोड नहीं किए गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की संक्षिप्त जानकारी और भुगतान का बिल ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। जब फूंसगढ़ और यारपुर गांवों मेें कराए गए विकास कार्यों को लेकर ई स्वराज पोर्टल पर पड़ताल की गई तो सामने आया कि नाला, खंडंजा, सीसी रोड और अन्य विकास कार्यों की जानकारी तो अपलोड की गई, लेकिन बिल के नाम पर कोरे दस्तावेज या धुंधले बिल अपलोड कर दिए गए। लाखों रुपये का भुगतान ले लिया गया। nपड़ताल के दौरान सामने आईं ये जानकारी : फूंसगढ़ गांव में ग्राम प्रधान के मानदेय पर 20 हजार, जेसीबी कार्य पर 11 हजार, नाला मरम्मत पर 30 हजार, सीसी निर्माण पर 49 हजार, हैंडपंप रिबोर पर 99 हजार, ग्राम वर्क पर 46 हजार रुपये के काम दिखाए गए, जिनके वाउचर के स्थान पर कोरे कागज अपलोड कर दिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह यारपुर गांव में ग्राम वर्क पर 55 हजार, हैंडपंप मरम्मत पर 20 हजार, सीसी रोड पर 2.41 हजार, ग्राम वर्क पर 24हजार और 18,000 रुपये खर्च दर्शाकर धुंधले बिल और कोरे कागज अपलोड किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed