{"_id":"6872b6fcf88fc01d800a40fd","slug":"shamlis-ajaypals-name-resounds-in-america-shamli-news-c-26-1-aur1003-145557-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अमेरिका में बजा शामली के अजयपाल का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अमेरिका में बजा शामली के अजयपाल का डंका
विज्ञापन
शामली। जनपद के गांव काबड़ौत निवासी अजयपाल पुत्र जगपाल सिंह ने अमेरिका में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पंजा प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद व भारत का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के पदक जीतने पर गांव व परिजनों में खुशी की लहर है। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में 26 जून से चार जुलाई के बीच वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 63 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया, जिसमें गांव काबड़ौत निवासी अजयपाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से प्रतिभाग करते कंबोड़िया के खिलाड़ी को फाइनल में हराते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जनपद और गांव का नाम रोशन किया।
अजयपाल इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर मेरठ की छठी पीएसी वाहिनी में तैनात हैं। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, तो पूरा गांव में खुशी की लहर दिखाई दी। ग्रामीणों ने उन्हें फोन करके खूब बधाई दी।