{"_id":"6a7ab84c58da3edf3808778c","slug":"shamli-youth-dies-in-road-accident-while-heading-to-haridwar-for-gangajal-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 11 Aug 2026 11:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 AM IST
सार
सोमवार दोपहर बाइक से हरिद्वार जा रहे संदीप की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंगलौर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव गांव लाया गया और देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
कांवड़िए का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के किवाना गांव निवासी 27 वर्षीय संदीप मलिक सोमवार को बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकले थे। रास्ते में उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MahaShivratri: पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा केसरिया सैलाब, 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद संदीप को मंगलौर सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। संदीप की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
गांव लाया गया शव, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद संदीप का शव गांव किवाना लाया गया। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार और ग्रामीण भी परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। देर शाम गमगीन माहौल में संदीप का अंतिम संस्कार किया गया। हरिद्वार गंगाजल लेने निकले संदीप की सड़क हादसे में मौत से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं।