Shamli: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में गम का माहौल
शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी ऊन ब्लाक में एएनएम है और उसके दो पुत्र है। युवक की मौत से परिजनाें में गम का माहौल बना है।
कस्बा बनत के मोहल्ला खारा कुआं निवासी राहुल शर्मा शनिवार शाम को अपने घर पर थे। उनका शव घर के एक कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने खिड़की से शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि राहुल ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। परिजनाें की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनाें ने इस संंबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, लेकिन उसने इस संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया था।
मृतक किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मृतक की पत्नी ऊन ब्लाक में एएनएम है और घटना के समय वह ड्यूटी पर गई हुई थी। मृतक के दो पुत्र बड़ा 13 साल का और छोटा करीब छह साल का है। मृतक दो बहनाें का इकलौता भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।