फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Young man murdered by slitting his throat with a sharp weapon, body thrown in mango orchard

Shamli: धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या, शव को आम के बाग में फेंका, पुलिस को मिला ये सुराग

Sun, 10 Aug 2025 11:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 10 Aug 2025 11:52 AM IST
सार

मोहल्ला खैल खालापार निवासी असलम की हत्या कहीं और की गई और शव को आम के बाग में फेंका गया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Shamli: Young man murdered by slitting his throat with a sharp weapon, body thrown in mango orchard
असलम की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना क्षेत्र में कांधला रोड पर आम के बाग में कांधला निवासी 25 वर्षीय असलम का शव मिला है, जिसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस का माना है कि हत्या के बाद शव को आम के बाग में फेंका गया है। मृतक की जेब से आधार कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी पहचान की गई है।  

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सवा 9 बजे कैराना के कांधला रोड स्थित आम के बाग में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी संतोष सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका गया है।
विज्ञापन

 
एएसपी संतोष सिंह का कहना है कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार थाना कांधला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें...
हत्याकांड का खुलासा: मां ने ही की थी सगे बेटे की हत्या, शराब के नशे में अनैतिक कार्य करने पर काट दिया गला    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed