फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder case revealed: Mother had murdered her own son, slit his throat for committing immoral acts

हत्याकांड का खुलासा: सगे बेटे ने मां के साथ कर दिया ऐसा काम, मां ने सोते हुए काट दिया गला, चौंका देगी ये कहानी

Sun, 10 Aug 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 10 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

Bijnor News: मंडावली में युवक शराब पीकर घरवालों के साथ आएदिन मारपीट व गालीगलौज करता था। शराब के नशे में उसने मां के साथ गलत काम किया था। लोकलाज के कारण मां चुप रही। दोबारा बेटे ने ऐसा करने का प्रयास किया तो उसने उसे मार दिया।

विज्ञापन
Murder case revealed: Mother had murdered her own son, slit his throat for committing immoral acts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

मंडावली के एक गांव में 32 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मां ने ही धारदार हथियार से सगे बेटे की हत्या की थी। बेटा शराब पीने का आदी थी। शराब के नशे में उसने मां के साथ अनैतिक कार्य किया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने बेटे को मार डाला। 
विज्ञापन

 

मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले मां ने घर में सो रहे अपने बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में मां ने बताया कि अविवाहित बेटा नशे का आदी था। नशे की हालत में घरवालों से अभद्रता और मारपीट करता था। कुछ समय पहले बेटे ने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया था। लोक लज्जा के कारण वह अपने परिजनों और समाज को न बता सकी, लेकिन मन में घुटन महसूस कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त को पति खाना खाने के बाद घेर में चले गए। उनका बड़ा बेटा और उसकी पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। शराबी बेटा रात्रि करीब 11 बजे नशे की हालत में घर आया और फिर से उनके साथ अनैतिक कृत्य करने का प्रयास करने लगा। इसी बात से क्षुब्ध होकर मां ने गहरी नींद में सोने पर रात्रि करीब 12:30 बजे धारदार हथियार (पाठल) से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर खून से लथपथ कपड़े बरामद किए हैं। मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: बच्चों के सामने ही दरांती से काट दिया गर्भवती पत्नी का गला... कोर्ट ने हत्यारे पति को दी ये सजा    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed