फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman who came out of the house after quarreling with her husband, gang-raped, five people did this

Shamli : पति से झगड़कर घर से निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद धरे गये दरिंदगी के चार आरोपी

Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
सार

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित मिक्सर प्लांट में श्रमिकों के लिए बनाए गए एक कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये जबकि एक भाग निकला। 

विज्ञापन
Shamli: Woman who came out of the house after quarreling with her husband, gang-raped, five people did this
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रोड़ी डस्ट के मिक्सर प्लांट पर श्रमिकों के लिए बनाए गए कक्ष में पांच लोगों ने पश्चिम बंगाल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने खलील और विपिन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये जबकि एक भाग निकला। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला जलपाई गुड़ी निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर रात मेरठ करनाल हाईवे स्थित श्रमिकों के लिए बने कक्ष में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का पति बाहर रहता है। पति से झगड़ा कर वह घर से निकल गई थी। इसके बाद वह उत्तराखंड के हरिद्वार में रही। पीड़िता ने बताया कि उसे एक युवक बहला-फुसलाकर झिंझाना लेकर आया और वहां अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन पैर में गोली लगने से घायल

मेरठ करनाल हाईवे के पास महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों से बृहस्पतिवार की देर रात झिंझाना में ऊन रोड पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई । तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए , जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि झिंझाना पुलिस को सूचना मिली की झिंझाना में ऊन रोड पर दो बाइक पर पांच बदमाश जा रहे हैं । सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को रुकवाने के लिए इशारा किया।  मगर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की । पैर में गोली लगने से बदमाश  हापुड़ निवासी खलील,  खरखोदा निवासी विपिन गंगोह निवासी इजराइल घायल हो गए जबकि झिंझाना के रज्जाक नगर के रहने वाले रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार करने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed