{"_id":"6804efe5e956dd56170a0449","slug":"shamli-woman-died-in-an-accident-ward-boy-in-the-district-hospital-plucked-earrings-from-the-dead-body-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: एक्सीडेंट में 23 साल की महिला की मौत, जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने शव से नोचे कुंडल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: एक्सीडेंट में 23 साल की महिला की मौत, जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने शव से नोचे कुंडल, देखें वीडियो
Sun, 20 Apr 2025 06:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:33 PM IST
सार
गांव हिरनवाड़ा निवासी श्वेता की शनिवार को हादसे में मौत हो गई थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां वार्ड ब्वाॅय विजय ने उसके कानों से कुंडल नोच लिए थे। हड़बड़ाहट में एक कुंडल वहीं गिर गया था, जबकि दूसरा कुंडल उससे रविवार को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
कानों से कुंडल नोचता वार्ड ब्वॉय विजय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अस्पताल में महिला के शव से सोने के कुंडल चोरी करने के आरोप में वार्ड ब्वाय विजय निवासी गांव ओदरी थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अस्पताल के पास से सोने का कुंडल बरामद किया है।
विज्ञापन
कुंडल चोरी कर जेब में रखता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी 23 वर्षीय श्वेता अपने भाई सौरभ के साथ मेरठ जा रही थी। भाजू नहर चौराहा पर बस की टक्कर लगने से श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें...
Bijnor: शादी से दस दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात कर खुद थाने पहुंचा प्रेमी
यह भी पढ़ें...
Bijnor: शादी से दस दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात कर खुद थाने पहुंचा प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों ने महिला के कानों से कुंडल गुम मिलने पर हंगामा कर दिया था। एक कुंडल इमरजेंसी कक्ष में बेड के निकट से फर्श पर पड़ा मिला था। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने परिजनों की शिकायत पर आदर्श मंडी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। देर रात आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मृतका के पति की तरफ से कुंडल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें वार्ड ब्वॉय शव के कानों से कुंडल चोरी करता दिख। इसके बाद पुलिस ने आउटसोर्सिंग पर रखे गए वार्ड ब्वॉय विजय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अस्पताल के निकट फेंका गया सोने के एक कुंडल बरामद कर लिया।