फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli will get relief from jam in next two months, two bypasses will become operational

Shamli News: अगले दो माह शामली को मिलेगी जाम से मुक्ति, दो बाईपास हो जाएंगे चालू

Sat, 16 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shamli will get relief from jam in next two months, two bypasses will become operational
शामली गोहरने रलवे पुल की अपरोच रोड
शामली। बलवा उपरिगामी पुल का लिंटर डालने के लिए सरिया का जाल बिछा दिया गया है। हाईटेंंशन बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए इस माह 14 पोल बनकर तैयार हो जाएंगे। लाइन शिफ्टिंग के बाद अक्तूबर माह में बाईपास की एप्रोच रोड पर तारकोल से लेपन कार्य पूरा हो जाएगा। एक नवंबर के बाद बलवा उपरिगामी पुल और बाईपास पर आवागमन चालू होने की संभावना बन गई है। दूसरी ओर मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास इसी माह चालू हो जाएगा। गोहरनी गांव की ओर दो सौ मीटर लंबाई की अप्रोच रोड पर मिट्टी समतल करने का कार्य पूरा हो गया है। अगले सप्ताह में रोडी-बजरी डालने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कार्य बलवा रेलवे पुल और अप्रोच रोड को छोड़कर नौ माह पहले पूरा हो चुका है। बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग नहीं होने से बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। बिजली की हाईटेंशन लाइन शामली बाईपास के ऊपर से गुजर रही थी। हाईवे और निर्माण एजेंसी की ओर से 14 बिजली के पोल बनाकर नई लाइन शिफ्टिंग की जाएगी। लाइन शिफ्टिंग इसी माह पूरी हो जाएगी। निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि हाईटेंशन बिजली के 14 पोल की फाउंडेशन का कार्य पूरा हो चुका है। लाइन शिफ्टिंग के लिए पोल अगले 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएंगे। अक्तूबर माह में बिजली की लाइन शिफ्टिंग हो जाएगी। इसी बीच बलवा उपरिगामी पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उपरिगामी पुल के लिंटर डालने के लिए सरियों का जाल डाल दिया गया है। नवंबर माह में बलवा उपरिगामी पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दूसरी ओर मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना-बलवा बाईपास का गोहरनी रेलवे पुल का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

गोहरनी गांव की ओर एप्रोच रोड पर मिट्टी डालने का कार्य पूरा हो चुका है। रोडी बजरी डालकर तारकोल डालकर लेपन कार्य अगले 10 दिन में पूरा होजाएगा। आगामी 30 सितंबर को मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाइपास का कार्य पूरा हो जाएगा। एक अक्तूबर से टपराना- शामली बाईपास आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बाईपास चालू होने से कुरूक्षेत्र, करनाल, शामली होकर सहारनपुर, देहरादून, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर और मेरठ के लिए छोटे और भारी वाहनों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। शामली शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। बलवा उपरिगामी पुल और शामली बाईपास चालू होने से पानीपत से मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली आने की सुविधा मिलेगी। छोटे और बडे़ वाहन चालकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed