फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Who will be the next boss of Mukeem Kala gang... Zubair with a reward of Rs 25 thousand or Bilal

Shamli: मुकीम काला गैंग का अगला बॉस कौन... 25 हजार का इनामी जुबैर या कश्मीर कनेक्शन वाला बिलाल?

Fri, 24 Jan 2025 12:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 24 Jan 2025 12:27 AM IST
सार

अरशद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस की नजर 25 हजार के इनामी जुबैर और बिलाल पर है। दोनों में से कोई एक गिरोह की कमान संभाल सकता है। दोनों ही पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

विज्ञापन
Shamli: Who will be the next boss of Mukeem Kala gang... Zubair with a reward of Rs 25 thousand or Bilal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik.com

विस्तार

मुकीम गैंग के सरगना एक लाख के इनामी अरशद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब पुलिस की नजर 25 हजार के इनामी जुबैर और गैंग से जुड़े बिलाल पर है। पुलिस की मानें तो दोनों में से कोई एक मुकीम गिरोह की कमान संभाल सकता है। 
विज्ञापन

मुकीम काला मूलरूप से शामली के कैराना क्षेत्र के जहानपुरा गांव का निवासी था। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ सहारनपुर, शामली और वेस्ट यूपी के अन्य स्थानों पर 53 मामले दर्ज हैं। मुकीम की हत्या के बाद साबिर ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। वर्तमान में एक लाख का इनामी सहारनपुर के बाढ़ी माजरा का अरशद गिरोह की कमान संभाल रहा था। उसकी मौत के बाद अब पुलिस को आशंका है कि झिंझाना का 25 हजारी जुबैर अथवा गैंग का सदस्य रहा कांधला के खंद्रावली का बिलाल गिरोह की कमान संभाल सकता है। दोनों ही पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बिलाल के जम्मू कश्मीर और जुबैर के देहरादून में शरण लेने की जानकारी पुलिस को मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकीम गिरोह में 16 सदस्य, छह जेल से छूटने के बाद कर रहे मजदूरी
मुकीम गिरोह में वर्तमान में पुलिस के रिकॉर्ड में 16 सदस्य हैं। जिनमें मुकीम, साबिर, अरशद की मौत हो चुकी है। जबकि कैराना का रिजवान जेल से छूटने के बाद निष्क्रिय है, जिस पर 14 मामले दर्ज हैं और वह मजदूरी कर रहा है। सहारनपुर के तीतरो गांव के सागर के खिलाफ 34 मामले दर्ज हैं। वह सहारनपुर जेल में बंद है। तीतरो के ही हैदर के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं, वह सहारनपुर की जेल में है। शामली के बलवा निवासी महताब के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में 18 मामले दर्ज हैं, वह भी जेल में है। लांक गांव के नीरज के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं, यह मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। कैराना के फरमान के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं, जो जेल से छूटने के बाद मजदूरी कर रहा है।
 
विज्ञापन

कैराना के अकबर के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में मजदूरी कर रहा है। कैराना के हारून के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, वह मजदूरी कर रहा है। शामली के आसिफ के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं, वह भी रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। कांधला के अंसार के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं, जो जेल में बंद है। लांक गांव के बैसर के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के 11 मामले दर्ज हैं, वह मजदूरी कर रहा है। झिंझाना के 25 हजार के इनामी जुबेर पर 13 मामले और खंद्रावली गांव के बिलाल पर 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों ही पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
 

अनिल दुजाना गैंग से खरीदी थी एके-47
अक्तूबर 2015 को जब एसटीएफ ने मुकीम काला और साबिर जंधेड़ी को गिरफ्तार किया था, तब खुलासा हुआ था कि मुकीम काला गैंग ने गौतमबुद्धनगर के शातिर बदमाश अनिल दुजाना गैंग से हाथ मिला लिया और एके-47 खरीदी थी। तब मुकीम काला गैंग आठ लोगों की हत्या करने की फिराक में था।
 

ये बोले एसपी
मुकीम गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस और एसओजी टीमें लगी हैं। जल्द ही फरार गिरोह के सदस्य भी पुलिस की पकड़ में होंगे। 
- रामसेवक गौतम, एसपी शामली
 

मुस्तफा गैंग के 15 हजार के इनामी जब्बार की तलाश में दबिश

मुस्तफा गैंग के सदस्य 15 हजार के इनामी जब्बार की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को झिंझाना के अलीपुर में दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार, जब्बार पर लूट के 25, चोरी और अन्य मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों के अनुसार, जब्बार के पिता कपड़े बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे, अपने बेटे की गलत हरकतों के कारण मानसिक तनाव से ग्रसित हो गए थे और अंतत: उनकी मृत्यु हो गई। जब्बार की मां आज भी गरीबी और लाचारी में जीवन बीता रही हैं। गांव वाले कहते हैं कि जब्बार ने वर्षों से अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया और परिवार ने उससे रिश्ते तोड़ लिए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed