Shamli: उधारी नहीं चुका पाया तो बन गया लुटेरा, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश का कबूलनामा
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमााशों ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कई खुलासे किए। पुलिस को उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उधार को चुकाने के लिए उन्होंने बाइक लूटी थी।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा उपरिगामी सेतु के निकट दो जुलाई की रात को गांव बलवा निवासी कासिम से दो बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पुलिस ने कासिम की तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ शुक्रवार देर रात सहारनपुर लिंक बाईपास पर बाइक पर आ रहे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अमित उर्फ सन्नी निवासी गांव आदमपुर पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि इसी गांव के रहने वाले दूसरे बदमाश नितिन उर्फ निक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से कासिम से लूटी गई बाइक, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए थे।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर शनिवार को चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उधार चुकाने के लिए बाइक लूटी थी। अमित उर्फ सन्नी के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नितिन उर्फ निक्की का फिलहाल कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।