फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two vegetable vendors killed after school bus collides with bike on Meerut-Karnal Highway

Meerut: मेरठ-करनाल हाईवे पर स्कूली बस की टक्कर, बाइक सवार दो सब्जी विक्रेताओं की मौत

Wed, 17 Sep 2025 03:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 17 Sep 2025 03:36 PM IST
सार

शामली जिले के मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट गांव के पास बड़ा हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रही स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी बेचने वाले कन्हैया और उसके ममेरे भाई रोहित की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Shamli: Two vegetable vendors killed after school bus collides with bike on Meerut-Karnal Highway
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट गांव के पास गलत दिशा से जा रही स्कूली बस ने बुधवार सुबह बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार लपराना गांव के सब्जी विक्रेता कन्हैया और उसके ममेरे भाई रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया । मृतक की मां ने स्कूल बस के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

लपराना गांव की रहने वाली राजदुलारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके दो बेटे हैं । उसका बड़ा बेटा कन्हैया(17) और भतीजा बागपत के छपरौली का रोहित(20) पुत्र राजबीर 17 सितंबर को सुबह करीब सात बजे गांव से जिला अस्पताल में मेरी बुखार के दवाई लेने लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: रिश्ते के ताऊ के बेटे से की थी शादी, भाइयों ने बहन को दी खौफनाक सजा, मासूम भांजे की सांसें छीन लीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट गांव के पास पहुंचे तो सामने से तीव्रगति गति से गलता दिशा से ओवरटेक करते हुए आ रही स्कूली बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बेटे कन्हैया की मौत हो गई जबकि भतीजे रोहित की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।

राजदुलारी ने बताया कि दोनों गांव और आसपास क्षेत्र में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। दोनों ने मिलकर पांच दिन पूर्व सब्जी की दुकान भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed