फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two brothers died due to drowning while bathing in the canal, mother's heart-wrenching screams echoed

Shamli: नहर में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, अस्पताल में गूंजी मां की कलेजा चीर देने वाली चीखें

Sun, 18 May 2025 04:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 May 2025 04:29 PM IST
सार

खेड़ी करमू निवासी अनुज और विशाल गांव के अन्य युवकों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। तभी अचानक डूब गए। साथियों ने शोर मचाया, मगर कोई दोनों भाइयों को बचा नहीं पाया। 

विज्ञापन
Shamli: Two brothers died due to drowning while bathing in the canal, mother's heart-wrenching screams echoed
अस्पताल में मौजूद परिजन और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए गांव खेड़ी करमु निवासी दो सगे भाई 17 वर्षीय अनुज और 15 वर्षीय विशाल की डूबने से मौत हो गई। दो भाइयों की मौत होने पर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

Shamli: Two brothers died due to drowning while bathing in the canal, mother's heart-wrenching screams echoed
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अनुज और विशाल गांव के अन्य पांच-छह युवकों के साथ कैराना रोड पर पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। वे एसपी कैंप कार्यालय से करीब आधा किलोमीटर आगे लिलोन की तरफ पूर्वी यमुना नहर में नहा रहे थे। उसी समय दोनों भाई पानी में डूब गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ गए युवकों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई कक्षा 10 में पढ़ते थे। परिजन व ग्रामीण  जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी बुरी तरह विलाप कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed