फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two Bikes Collide Head-On on Unn Bypass, One Killed and Four Injured

शामली में हादसा: ऊन बाईपास पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत; चार घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 07 Sep 2026 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

शामली के ऊन बाईपास पर रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 20 वर्षीय वंश चौहान की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हुए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Shamli: Two Bikes Collide Head-On on Unn Bypass, One Killed and Four Injured
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में ऊन बाईपास मार्ग पर रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक वंश चौहान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

काशीराम आवास कॉलोनी के पास हुआ हादसा
हादसा रविवार रात करीब 12 बजे काशीराम आवास कॉलोनी के पास हुआ। गांव ढिंढाली निवासी वंश चौहान अपने साथी कपिल के साथ बाइक से गांव से ऊन कस्बे की ओर आ रहा था। इसी दौरान ऊन कस्बा निवासी सौरभ अपने साथियों के साथ बाईपास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

एक की मौत, चार हायर सेंटर रेफर
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी ऊन पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वंश चौहान को मृत घोषित कर दिया। घायल सौरभ पुत्र कल्लू (21), निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, सूरज पुत्र सुरेश (20), निवासी रविदासपुरी, कपिल पुत्र संजय (19), निवासी मोहल्ला शिवपुरी और कपिल पुत्र राकेश, निवासी गांव ढिंढाली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने वंश चौहान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

पिता की मौत के बाद मां-बहन के साथ रह रहा था वंश
मृतक वंश चौहान मूल रूप से गांव किरठल, जिला बागपत का रहने वाला था। वह ऊन में अपने मामा विपिन के यहां रह रहा था। परिजनों के अनुसार उसके पिता राजीव कुमार की करीब एक वर्ष पहले मौत हो गई थी।

पिता की मौत के बाद वंश अपनी मां और बहन के साथ मामा के घर रहकर गुजर-बसर कर रहा था। हादसे में वंश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed