{"_id":"64b6c1dcd62750ffd90aa485","slug":"shamli-traffic-police-accused-of-extortion-video-of-victim-truck-driver-viral-on-social-media-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli : ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप, पीड़ित ट्रक चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli : ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप, पीड़ित ट्रक चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Tue, 18 Jul 2023 10:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वसूली का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक पीड़ित ट्रक चालक वीडियो में यातायात पुलिस पर वसूली का आरोप लगा रहा है। वहीं यातायात प्रभारी ने ट्रक चालक के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
truck drive, police recovery
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित ट्रक चालक की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। आरोप है कि यहां पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए गाड़ियों को रोकती है और फिर उनसे वसूली कर उन्हें चलता कर देती है।
मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल मार्ग पर सिंभालका गांव के पास का है, जहां पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी ।
पंजाब से कानपुर जा रहे वाहन स्वामी का कहना है कि पंजाब से कानपुर जा रहा था। रास्ते में शामली के ट्रैफिक पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने मेरी गाड़ी की चेकिंग की। इस दौरान गाड़ी के कागजात पूरे थे, लेकिन सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। इस पर पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की बात कही। कुछ देर में 200 रुपए लेकर छोड़ दिया।
वहीं इस मामले में जिला यातायात प्रभारी संजय राणा का कहना है कि ट्रक चालक के आरोप निराधार हैं कोई पैसा नहीं लिया गया है । सिर्फ वाहनों की चेकिंग की गई है।