Shamli: गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। बताया गया कि हादसा बाइक में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के थानाभवन क्षेत्र में हरड़ फतेहपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। जिनमें एक की मौत हो गई। जबकि 3 घायलों को उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देवी पुरा गांव निवासी सावन अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर थानाभवन से गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे गांव के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक हरड़ फतेहपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से तीव्र गति से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में देवीपुरा के रहने वाले सावन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 28 साल बताई गई है। इसके अलावा बाइक सवार देवीपुरा गांव के ही अक्षय, प्रवेश और सूरज घायल हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।