फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli tractor alloy wheel gets patent from government

शामली के ट्रैक्टर एलॉय व्हील को सरकार से मिला पेटेंट

Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shamli tractor alloy wheel gets patent from government
शामली : कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड का बनाया हुआ ट्रैक्टर का स्टील एलॉय व्हील। - फोटो : SHAMLI
शामली। देशभर में विख्यात जिले के रिम-धुरा उद्योग के हिस्से में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। यहां की कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने ट्रैक्टर का स्टील का एलॉय व्हील बनाकर सरकार से इसे पेटेंट करा लिया है। देखने में काफी स्टाइलिश इस रिम की मांग देश की बड़ी ट्रैक्टर कंपनियां कर रही हैं। जल्द ही कारों की तरह ट्रैक्टर भी स्टाइलिश एलॉय व्हील के साथ सड़कों पर और खेतों में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आलोक कुमार जैन और आशीष कुमार जैन का कहना है कि देशभर में शामली का रिम-धुरा उद्योग प्रसिद्ध है। गाड़ियों के स्टाइलिश एलॉय व्हील देखकर उनके दिमाग में भी कुछ नया और अलग करने का आइडिया आया। जिसके बाद वह ट्रैक्टर के लिए स्टील का स्टाइलिश एलॉय व्हील बनाने में जुट गए। करीब छह माह में नया एलॉय व्हील बनाने में सफलता मिली। इसके बाद करीब छह महीने इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया में लगे। टेस्टिंग सफल होने के बाद उन्होंने इसके पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया। कुछ दिन पहले ही पेटेंट प्रमाण पत्र वहां से आ गया। जिससे अब 20 वर्षों तक उनकी कंपनी ही इस तरह के स्टाइलिश एलॉय व्हील का प्रोडक्शन कर सकेगी।
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में भी किया गया था काफी पसंद
कंपनी के दोनों निदेशकों ने बताया कि इस एलॉय व्हील को दिल्ली के ट्रेड फेयर में भी उन्होंने प्रदर्शित किया था। लोगों ने इसे काफी पसंद किया। देश की ट्रैक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने इसकी मांग की है। वह जल्द ही इसका बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू करेंगे। जिसके बाद ट्रैक्टरों में यह एलॉय व्हील दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य रिम से थोड़ी अधिक है कीमत
इस रिम की कीमत सामान्य रिम से थोड़ी अधिक होगी। क्योंकि यह स्टील से बनाया गया है। यह सामान्य रिम से थोड़ा भारी भी होगा। इसका स्टाइल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

जिले में संचालित हैं करीब 25 इंडस्ट्री
रिम-धुरा के लिए शामली का नाम काफी मशहूर है। देशभर में यहां के रिम-धुरा की मांग है। शामली में रिम-धुरा की करीब 25 इंडस्ट्री स्थापित हैं। यहां निर्मित रिम-धुरा देशभर में सप्लाई होता है, जिसके चलते शामली की रिम-धुरा के नाम से अलग ही पहचान है। इस उत्पाद को सरकार ने वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट योजना में भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed