फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three Shiv devotees including mother and son drowned in Yamuna, Muslim divers saved their lives

Shamli: मां-बेटे समेत तीन शिवभक्त यमुना में डूबे, मुस्लिम गोताखोरों ने बचाई जान, तीन दिन में छह को बचाया

Mon, 29 Jul 2024 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

शामली  के कैराना में यमुना कुंड के पास स्नान करने के दौरान मां-बेटे समेत परिवार के तीन सदस्य डूब गए। समय रहते मुस्लिम समुदाय के क्षेत्रीय गोताखोर वहां पहुंचे और तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।तीनों मुस्लिम युवक तीन दिन में छह लोगों को माैत के मुहं से निकाल चुके हैं।

विज्ञापन
Shamli: Three Shiv devotees including mother and son drowned in Yamuna, Muslim divers saved their lives
गोताखाेर दो युवक बाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में यमुना कुंड के पास स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से पानीपत की रहने वाली मां-बेटे समेत परिवार के तीन सदस्य डूब गए। मुस्लिम गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाकर तीनों की जान बचा ली।

विज्ञापन


पानीपत जिले के गांव निंबरी निवासी कमलेश अपने बेटे बलविंदर व परिवार के ही एक अन्य सदस्य के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वह ब्रिज से कुछ दूरी पर कुंड के पास स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पैर फिसलने से कमलेश डूबने लगी, जिसने अपने बेटे बलविंदर का पैर पकड़ लिया। मां के साथ बेटा भी डूबने लगा, तो परिवार के तीसरे सदस्य ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तीनों डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को डूबता देख दिलशाद, जाहिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व मासूम आदि प्राइवेट गोताखोरों ने तुरंत यमुना में छलांग लगा दी तथा तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बलविंदर ने बाहर निकाले जाने के बाद बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यहां हादसा हो सकता है। वह गलत जगह पर स्नान करने पहुंच गए थे। उन्होंने गोताखोरों को धन्यवाद दिया, जिसके बाद अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed