{"_id":"690debacd10bd265ab07e63f","slug":"shamli-theft-of-50-lakhs-in-mangalmukhi-s-house-revealed-the-cook-broke-into-the-house-2025-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मंगलामुखी के घर 50 लाख की चोरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए रसोइये ने ही लगा दी सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मंगलामुखी के घर 50 लाख की चोरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए रसोइये ने ही लगा दी सेंध
Fri, 07 Nov 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:23 PM IST
सार
शहर में मंगलामुखी अजीम के घर चोरी हुई थी। बदनामी की बात कहते हुए अजीम ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर मामला दर्ज किया गया। जांच हुई तो अजीम का रसोइया गौरव गिरफ्त में आ गया। माल बरामद हो गया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी गौरव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने 18 दिन पहले मंगलामुखी अजीम के घर में चोरी का खुलासा करते हुए उसके रसोइये गौरव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच लाख रुपये और 38 तौला सोने के गहने बरामद किए। पुलिस का कहना है कि गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने चोरी की थी।
विज्ञापन
बरामद की गई नगदी और जेवर।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी एनपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागर में प्रेसवार्ता में बताया कि 20 अक्तूबर को गोशाला रोड निवासी अजीम मंगलामुखी के घर से नकदी व सोने के गहने चोरी हुए थे। मंगलामुखी की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने चोरी करने के आरोप में जिला सहारनपुर के देवबंद थानाक्षेत्र के गांव बंदरजुड्डा निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के पांच लाख रुपये नकद और करीब 45 लाख रुपये कीमत के 38 तौला सोना के गहने बरामद किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि आरोपी गौरव मंगलामुखियों के साथ रहता है और उनका खाना बनाने का काम करता है। उसकी एक गर्लफ्रेंड है। गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
वह सोने के जेवर बेचने की फिराक में था, लेकिन उन्हें बेचने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपी को पहले से जानकारी थी कि घर में काफी नकदी व सोने के जेवर रखे हैं। एसपी ने शत प्रतिशत चोरी के माल की बरामदगी होने पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस के समझाने पर मंगलामुखी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
एसपी का कहना है कि मंगलामुखी पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि घर में कई साथी मंगलामुखी रहते हैं। अगर रिपोर्ट कराई तो उनकी बदनामी होगी। पुलिस के समझाने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हुआ, ताकि जब आरोपी पकड़ा जाए तो सामान की पहचान के लिए उनकी मदद ली जा सके।
एसपी का कहना है कि मंगलामुखी पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि घर में कई साथी मंगलामुखी रहते हैं। अगर रिपोर्ट कराई तो उनकी बदनामी होगी। पुलिस के समझाने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हुआ, ताकि जब आरोपी पकड़ा जाए तो सामान की पहचान के लिए उनकी मदद ली जा सके।