फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: The villagers beat up the priest of the temple in Udpur village front of the police

UP: पुलिस के सामने पुजारी को बुरी तरह पीटा, मूकदर्शक बनी रही खाकी, गोवंश की शिकायत पर भड़के थे ग्रामीण

Fri, 28 Apr 2023 02:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

Shamli News : ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही पुजारी को बुरी तरह पीटा। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बताया गया कि गोवंश की शिकायत पर ग्रामीण भड़के थे।

विज्ञापन
Shamli: The villagers beat up the priest of the temple in Udpur village front of the police
मंदिर के पुजारी को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर में निराश्रित गोवंश को आसरा देने वाले मंदिर के पुजारी को ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही बुरी तरह पीटा। ग्रामीण मंदिर परिसर में बंधे गोवंश जबरन खोल कर ले गए थे। जिसकी शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। 

विज्ञापन


ऊदपुर गांव में हनुमान मंदिर में प्रेम गिरी कई वर्ष से पुजारी हैं। वह गांव में घूमते निराश्रित गोवंश को मंदिर परिसर में आसरा देकर उनकी सेवा करते हैं। शुक्रवार सुबह कई ग्रामीण मंदिर में पहुंचे और जबरन गोवंश को खोल कर ले जाने लगे। पुजारी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद गोवंश को खोल कर ले गए। 
विज्ञापन


वहीं, पुजारी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुजारी को साथ लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में निकली। पुलिस ग्रामीणों तक पहुंच गई, लेकिन पुलिस को देखकर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पुलिस के सामने ही पुजारी को बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। मारपीट के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: सीबीआई ने हत्या के सीन को दोहराया, तत्कालीन जेलर और बंदियों समेत अन्य से की पूछताछ

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट, कांग्रेस प्रत्याशी के घर में लगी आग, यहां पुजारी को पीटा

सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुजारी का आरोप है कि ग्राम प्रधान भी आरोपियों के साथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed