{"_id":"66ccad4e57bf688075046868","slug":"shamli-the-brother-in-law-shot-shahrukh-what-happened-that-the-brother-in-law-did-this-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: साढ़ू ने शाहरुख को मारी गोली, आखिर ऐसा क्या हो गया जो साढ़ू ने ऐसा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: साढ़ू ने शाहरुख को मारी गोली, आखिर ऐसा क्या हो गया जो साढ़ू ने ऐसा किया
Mon, 26 Aug 2024 09:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:59 PM IST
सार
घर में बाहर खड़े युवक को गोली मारने के आरोप में उसके ही साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांधला थानाक्षेत्र में मोहल्ला नई बस्ती में रात को घर के बाहर खड़े युवक शाहरुख को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहरुख ने साढू समेत दो को नामजद कराया है।
रविवार रात नई बस्ती सलेमपुर मार्ग निवासी 35 वर्षीय शाहरुख अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दौरान उसे गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया गया। इस मामले में घायल के पिता इकराम ने थाने में गांव गढ़ी दौलत निवासी शेरयान व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। शेरयान घायल युवक का साढू बताया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। उधर, घायल युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।