फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli team finished second in divisional football competition

मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगता में मुजफ्फरनगर की टीम जीती

Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shamli team finished second in divisional football competition
आरके इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में मंडलीय फ़ुट्बॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर और सब जूनियर दोनों वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम विजेता रही।
बालक वर्ग की मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने सभी टीमों के कैप्टन और खिलाड़ियों से परिचय किया। वहीं, उन्हें जोश के साथ खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में घोषित परिणाम में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुजफ़्फ़रनगर की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शामली की टीम की रही। सब जूनियर वर्ग में भी प्रथम स्थान पर मुजफ़्फ़रनगर की टीम रही जबकि द्वितीय स्थान सहारनपुर की टीम रही। विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। यहां खेल प्रशिक्षक योगेंद्र मलिक, डॉ. अमरपाल सिंह, प्रमोद यादव, अफ़जल अहमद, फूलकुमार, गया प्रसाद, सरवन कुमार, नवाब सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed