फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Suspicious death of PRD jawan, fear of heart attack, was on duty at night

Shamli: पीआरडी जवान की संदिग्ध मौत, हृदयघात की आशंका, रात में थी ड्यूटी, सुबह मृत अवस्था में मिला

Sun, 14 Jan 2024 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी पीआरडी के जवान रामपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।  बताया गया कि जवान शनिवार रात को ड्यूटी पर तैनात था।सुबह उसका शव पड़ा मिलने पर साथियों ने सूचना दी।

विज्ञापन
Shamli: Suspicious death of PRD jawan, fear of heart attack, was on duty at night
हार्ट अटैक की समस्या - फोटो : istock

विस्तार

शामली जिला पंचायत कार्यालय पर रात में ड्यूटी के दौरान पीआरडी के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह वह मृ़त अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जवान की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी पीआरडी के जवान रामपाल (45) की आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर शनिवार रात को एक बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक ड्यूटी थी। वह रात को ड्यूटी पर पहुंचा था, लेकिन रात में किसी समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह के समय वह मृत अवस्था में मिला। पीआरडी के जवान की मौत होने की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि पीआरडी के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की आशंका है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। इस संबंध में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed