फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli sugar mill closed after running for seven hours

शामली चीनी मिल रात सात घंटे चल फिर बंद हुई

Sun, 06 Nov 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shamli sugar mill closed after running for seven hours
शामली चीनी मिल सात घंटे चल फिर बंद हुई
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब चीनी मिल बार-बार तकनीकी खराबी आने से मिल नियमित रूप से चल नहीं पा रही है। शुक्रवार की रात सिर्फ सात घंटे चलकर बॉयलर में खराबी आने से शनिवार सुबह एक बार फिर चीनी मिल बंद हो गई। पूरे दिन चीनी मिल चालू नहीं हो पाई। चीनी मिल की ओर से किसानों को मैसेज भेजकर और मिल क्षेत्र के गांवों में एनाउंसमेंट कराकर मिल बंद होने की सूचना दी गई।

इस बार शामली चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ से ही लगातार तकनीकी खराबी आ रही हैं। पिछले तीन दिन में चीनी मिल नियमित रुप से नहीं चल पाई। मिल में रोलर और मोटर में तकनीकी खराबी चल रही थी। रोलर और मोटर में खराबी दूर होने के बाद शुक्रवार की रात 11 बजे शामली चीनी मिल चालू हुई। शनिवार की सुबह पांच बजे बॉयलर में तकनीकी खराबी आने से शामली चीनी मिल बंद हो गई। जिस पर आनन-फानन में किसानों को मैसेज भेजकर मिल बंद होने की सूचना देकर गन्ना न लाने का अनुरोध किया गया। शामली चीनी मिल के एजीएम केन दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल में सुबह पांच बजे किसानों को मैसेज भेजकर और रेडियो से गांव गांव प्रचार कराकर गन्ना न लाने का अनुरोध किया है। देर शाम तक शामली चीनी मिल चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed