{"_id":"6328b752a03a3128bf0e8142","slug":"shamli-students-hoisted-the-flag-in-sahibabad-shamli-news-mrt6058828156","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद में शामली के विद्यार्थियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद में शामली के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
साहिबाबाद में शामली के विद्यार्थियों ने फहराया परचम
प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज साहिबाबाद में हुई प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि जिला गाजियाबाद के साहिबाबाद में शनिवार को प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाल वर्ग में युवराज सोलंकी, हर्षित पंवार व अभिनव पांचाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग की टीम में देव कुमार, दक्ष गर्ग व जाह्नवी जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विभाग की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्हें बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी छह से आठ अक्तूबर तक नोएडा के भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां स्कूल समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव, उपाध्यक्ष चंचल गोयल, प्रबंधक गुलशन राय, आचार्य रवींद्र कुमार, सुधीर सैनी, आशीष जैन, रामकुमार, शिवकुमार धीमान, करुणकांत शर्मा, राजीव शर्मा, प्रवेश शर्मा, सविता गुप्ता, साक्षी शर्मा, नीरज और स्वाति जैन आदि मौजूद रहे।