{"_id":"66e6bdacd38a76b8e2024144","slug":"shamli-sp-made-iqra-hasan-the-star-campaigner-for-jammu-and-kashmir-assembly-elections-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने इकरा हसन को बनाया स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने इकरा हसन को बनाया स्टार प्रचारक
Sun, 15 Sep 2024 04:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:29 PM IST
सार
सपा की युवा सांसद जम्मू कश्मीर जाएंगी और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। वहीं रालोद के शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली जम्मू में भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
इकरा हसन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सपा सांसद इकरा हसन को स्टार प्रचारक बनाया है। युवा सांसद इकरा हसन सपा प्रत्याशियों के लिए जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगी। इनके अलावा रालोद के शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली भी जम्मू में भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में कैराना लोकसभा की लोकप्रिय युवा सांसद इकरा हसन का नाम भी शामिल है। बताया गया है कि इकरा हसन जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वहां का दौरा कर चुनाव प्रचार करेंगी। इकरा को स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के द्वारा बधाई दी जा रही है। साथ ही सपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया गया है।