Shamli: पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बेटे ने तोड़ा दम, एक छत के नीचे हुई दो मौत, परिवार में मचा कोहराम
Shamli News : पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बेटे ने भी दम दोड़ दिया। एक ही छत के नीचे दो मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में भी मातम पसर गया।
विस्तार
शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में पूर्व सूबेदार की बीमारी के कारण मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर लौटे ही थे कि गम में बेटे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, पिता-पुत्र की मौत से परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।
गांव गढ़ीश्याम निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार अजब सिंह व उनका 50 वर्षीय बेटा विरेंद्र सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। विरेंद्र सिंह किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन भी थे। जिनका परिजनों के द्वारा उपचार भी कराया जा रहा था। लेकिन सुबह सूबेदार अजब सिंह की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान
वहीं, वीरेंद्र को पिता की मौत का ऐसा सदमा से लगा कि दोपहर के समय मृतक सूबेदार के पुत्र विरेंद्र की भी आकस्मिक मौत हो गई। एक की ही छत के नीचे एक दिन में दो मौतों सें परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में विरेंद्र के शव का भी अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला