{"_id":"66b6558944c8641cdc0f13dd","slug":"shamli-software-engineer-and-his-wife-attacked-in-moving-car-misbehaved-report-filed-against-six-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी पत्नी की चलती कार पर हमला, बदसलूकी, छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी पत्नी की चलती कार पर हमला, बदसलूकी, छह पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 09 Aug 2024 11:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:15 PM IST
सार
सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी टीचर पत्नी पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिड़ौली में सड़क के बीच खड़ी कार हटाने को कहने पर छह लोगों ने कार सवार पानीपत निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी पत्नी से अभद्रता की। आरोपियों ने चलती कार पर हमला किया। पुलिस ने कार सवार अज्ञात छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरियाणा के सेक्टर सात पानीपत निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलराज सिंह अपनी पत्नी शिक्षिका शैफाली के साथ बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार से पानीपत लौट रहे थे। जब वे बिड़ौली पुल के नीचे पहुंचे तो बीच सड़क में एक कार खड़ी थी। दिलराज सिंह ने कार को सड़क से हटाने के लिए कहा तो कार सवार युवकों ने अपनी कार को नहीं हटाया। बल्कि कार से उतरकर उनकी कार के पास आए और अभद्रता करते हुए अश्लीलता पर उतर आए। उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो दंपती अपनी कार लेकर वहां से चला गया।
आरोप है कि यमुना पुल से थोड़ा पहले पहुंचे तो आरोपी अपनी कार को रॉन्ग साइड से लेकर आए और उनकी चलती कार पर हमला किया। दंपती वहां से किसी तरह जान बचाकर निकला। पीड़ित दंपती ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाए। दिलराज सिंह की पत्नी ने थाना झिंझाना पर तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।