{"_id":"68aed86fee90b70d6307b2ec","slug":"shamli-smuggler-arrested-along-with-smack-worth-64-lakhs-police-busy-in-breaking-the-entire-network-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 64 लाख की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी पुलिस, ऑपरेशन सवेरा बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 64 लाख की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी पुलिस, ऑपरेशन सवेरा बना सहारा
Wed, 27 Aug 2025 03:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:35 PM IST
सार
पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसके तहत लगातार सफलता मिल रही है। अब पुलिस ने 312 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर इरशाद उर्फ काला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरामद की गई स्मैक। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार कर 312 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया है।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर जनपद में अभियान ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ काला निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 312 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 64 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन