फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's team tops in divisional level competition

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामली की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shamli's team tops in divisional level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य व एक्सटेंपोर में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंध समिति ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि गुरु नानक इंटर कॉलेज सहारनपुर में बुधवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जिले के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की 21 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 14 छात्राओं मानसी, साक्षी, सलोनी, सना, बुशरा, मुस्कान, रमशा, महजबी, सुहाना, माही, सलोनी शर्मा, अक्षरा, नेहा व समरीन ने लोकनृत्य में, छह छात्राओं जोया, इकरा, सना, खुशबू, ईशा, सुमैया ने नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्रा वंशिका शर्मा ने एक्सटेंपोर में ओजस्वी शब्दों से निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम स्थान पाया। इसके अतिरिक्त एकांकी प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने तृतीय स्थान पाया। कॉलेज प्रबंधक वीरेंद्र जैन और प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षिका मोनिका बंसल, डोली जैन व अलका का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed